प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में हुई चूक कांग्रेस सरकार की सोची समझी साजिश- रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौमूँ के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय से मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में मशाल लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में जो बड़ी चूक हुई है वो कांग्रेस सरकार की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। प्रधानमंत्री जी पंजाब के विकास की घोषणाएं करने वाले थे परंतु कांग्रेस सरकार पंजाब की तरक्की में बाध्य बनकर खड़ी हो गई। आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में जनता वोट की चोट देकर इसका हिसाब लेगी। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

इस मौके पर जयपुर जिला देहात (उत्तर) जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान शर्मा, मुकेश चोपड़ा, आलोक जांगिड़, अभिषेक सोरेला, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नन्छुराम गोरा, भाजयुमो बांसा अध्यक्ष नानूराम पिपलोदा, भाजयुमो गोविंदगढ़ अध्यक्ष योगेश यादव, भाजयुमो कालाडेरा अध्यक्ष अशोक सैनी, पार्षद संदीप शर्मा, गजेंद्र यादव, बाबूलाल सैनी, चेतन सैनी, मदन गोरा, रामस्वरूप नासना, श्रवण सैनी, मुकुल अग्रवाल, राजेन्द्र गुलिया, बजरंग कुमावत, मनोज वर्मा अध्यक्ष भाजयुमो जालसू मंडल, शशिकांत कुमावत अध्यक्ष मानपुरा मंडल, रामकुमार गुर्जर अध्यक्ष रामपुरा मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments