स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य से जुडा एक नया अपडेट परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके चाहने वालों को दिया है | 

परिवार ने एक वक्तव्य जारी कर इस बारे में बताया है | वक्तव्य में लिखा है, 'लता मंगेशकर अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है | वहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है | गुरुवार की सुबह उन्हें एक्स्तूबेशन का ट्रायल दिया गया | डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में धीमी गति से सुधार हो रहा हैl | इसके चलते वह डॉक्टर प्रतित समदानी की देखरेख में है | 'लता मंगेशकर 92 वर्ष की है, प्रार्थना कर रहे लोगों का परिवार ने इस अवसर पर आभार भी व्यक्त किया है |  

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लता मंगेशकर 92 वर्ष की है | हाल ही में वह कोरोना से संक्रमित हुई थी | इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया | वह तबसे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट लगातार आते रहता है | हाल ही में खबर आई थी कि उनके स्वास्थ्य को लेकर सुधार हुआ है |

लता मंगेशकर भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित गायिका है | उन्होंने लाखों की संख्या में गाने गाए हैं | वह एक लोकप्रिय गायिका होने के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं | लता मंगेशकर को पूरा भारतवर्ष आदर और सम्मान से देखता है | समय-समय पर वह कई विषयों पर अपना मत भी व्यक्त कर चुकी है | लता मंगेशकर की सेहत को लेकर भारत सरकार भी सतर्क और गंभीर जागरूक रुख अपनाए हुए हैं | लता मंगेशकर के गाने आज भी लोकप्रिय है और कई गानों पर रीमिक्स भी बन चुके हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments