सनी लियोनी के लेटेस्ट सॉन्ग मधुबन पर हंगामा, बैन करने की उठी मांग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा सनी लियोनी के लेटेस्ट सॉन्ग मधुबन पर हंगामा बरपा है | 22 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने ने कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है | सनी लियोनी के गोने को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा | यूजर्स बेहद नाराज हैं | ट्रोल्स का आरोप है कि गाने के जरिए सनी लियोनी ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहंचाया है |


सनी लियानी के गाने पर विवाद, बैन करने की मांग :- 
सनी लियोनी ने गाना रिलीज होने के बाद ट्विटर पर फैंस से पूछा कि उन्होंने ये गाना देखा? सनी लियोनी का इतना पूछना था कि हेटर्स के ट्वीट की बरसात सी हो गई | उन्होंने सनी लियोनी के गाने पर निशाना साधना शुरू कर दिया | एक यूजर ने लिखा- फिर से हमारी भावनाओं को ऐसे लिरिक्स पर बेहूदा डांस कर ठेस पहुंचाई है | सनी लियोनी तुम्हें शर्म आनी चाहिए | दूसरे शख्स ने लिखा- राधिका डांसर नहीं भक्त थी | मधुबन एक शांति की जगह है | मधुबन में राधा ऐसे डांस नहीं करती | शर्मनाक लिरिक्स |
एक शख्स लिखता है- एक नंबर की वाहियात परफॉर्मेंस | इस सबको बेचने के बजाय भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करना सीखो | नाराज यूजर ने लिखा- आप लोग हिंदू धर्म का मजाक बना के रख दी हो | यूजर्स ने सनी लियोनी के लेटेस्ट सॉन्ग को वाहियात करार दिया है | मधुबन गाने को बैन करने की मांग भी की गई है |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments