जानिए गहलोत मंत्रिमंडल में किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा के पास रहा शिक्षा विभाग बीडी कल्ला को दिया है। रघु शर्मा के पास रहा स्वास्थ्य विभाग परसादीलाल मीणा को दिया है। शांति धारीवाल के पास यूडीएच, ससंदीय कार्य,लीगल सहित सभी विभाग पहले की तरह बरकरार रखे हैं। विभाग बंटवारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले की तरह ही अपने पास 9 विभाग रखे हैं। वित्त,गृह,कार्मिक, आईटी, सामान्य प्रशासन, राजस्थान स्टेट इंवकस्टिगेशन ब्यूरो और सूचना जनसंपर्क विभाग अपने पास रखे हैं।

आइए जानते हैं किसे कौन सा विभाग मिला?

1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क
2. बी.डी. कल्ला : एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई
3. शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन
​​​​​4. परसादी लाल मीणा : मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज
5. लालचंद कटारिया : कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य
6. प्रमोद जैन भाया : खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग
7. उदय लाल आंजना: सहकारिता विभाग
8. प्रताप सिंह खाचरियावास: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
9. सालेह मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात विभाग
10. हेमाराम चौधरी: वन एवं पर्यावरण मंत्री
11. महेंद्रजीत सिंह मालवीया: जल संसाधन विभाग
12. महेश जोशी: पीएचईडी विभाग
13. रामलाल जाट: राजस्व विभाग
14. रमेश मीणा: पंचायती राज एवं ग्रामीण



15. विश्वेंद्र सिंह: पर्यटन विभाग
16. ममता भूपेश: महिला एवं बाल विकास विभाग
17. भजनलाल जाटव: सार्वजनिक निर्माण विभाग
18. टीकाराम जूली: सामाजिक सुरक्षा विभाग
19. गोविंद राम मेघवाल: आपदा प्रबंधन विभाग
20. शकुंतला रावत: उद्योग मंत्री
21. अर्जुन सिंह बामनिया: ट्राइबल एरिया डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), पीएचडी, भूजल राज्य मंत्री
22. अशोक चांदना: खेल मंत्री, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार (स्वतंत्र प्रभार), जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन, योजना राज्य मंत्री
23. भंवर सिंह भाटी: ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) वाटर रिसोर्स, इंदिरा गांधी नहर परियोजना (राज्य मंत्री)
24. राजेंद्र सिंह यादव, हायर एजुकेशन, योजना (स्वतंत्र प्रभार) गृह राज्य मंत्री
25. सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार) अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री
26. सुखराम विश्नोई: श्रम (स्वतंत्र प्रभार) राजस्व राज्य मंत्री
27. बृजेंद्र ओला: ट्रांसपोर्ट एंड रोड सेफ्टी (स्वतंत्र प्रभार)
28. मुरारीलाल मीणा: एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार), टूरिज्म, सिविल एविएशन (राज्य मंत्री)
29.राजेंद्र सिंह गुढ़ा: सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज व रूरल डेवलपमेंट (राज्य मंत्री)

सीएम के पास अब भी गृह, वित्त सहित 10 विभाग
विभाग बंटवारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब भी 10 विभाग अपने पास रखे हैं। पहले 11 विभाग थे, जिनमें से आबकारी छोड़ दिया है, जबकि सूजना जनसंपर्क विभाग ले लिया है। अब भी सीएम के पास वित्त, टेक्सेशन, गृह और न्याय,कार्मिक, आईटी, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, राजस्थान स्टेट इंवस्टिगेशन ब्यूरो और सूचना जनसंपर्क विभाग अपने पास रखे हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments