विवाहिता से ताऊ ससुर ने किया दुष्कर्म

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

हरियाणा (संस्कार सृजन) हरियाणा के हिसार शहर में पुरानी अनाज मंडी एरिया में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 35 साल की महिला से उसके 60 साल के ताऊ ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने इसके बारे में अपने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़िता हो ही धमकाया। आरोप है कि सास और ससुराल वालों ने पीड़िता को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता को 2 दिन बाद अस्पताल में होश आया है। उसके बाद पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और बाकी ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

35 साल की पीड़िता ने बताया कि 2 अक्टूबर को वह अपने घर पर नीचे वाले फ्लोर पर सफाई कर रही थी। उसकी सास और देवरानी, जो उसी की बहन है, दोनों ऊपर वाले फ्लोर पर थीं। इसी दौरान 12 बजे के करीब उसके ससुर का रिश्तेदार जो रिश्ते में उसका ताऊ ससुर लगता है, उनके घर आया। आरोपी महेंद्र ने विवाहिता को अकेली देखकर उसे कमरे में दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। पहले दिन तो पीड़िता ने शर्म के मारे किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया।


अगले दिन दोबारा आरोपी महेंद्र उनके घर आकर दोबारा उससे छेड़छाड़ करने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीड़िता की सास और बाकी लोग नीचे वाले फ्लोर पर आए और मामले की जानकारी ली। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ताऊ ससुर महेंद्र की हरकत के बारे में उनको बताया तो उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और रिश्तेदार को बदनाम करने का आरोप लगाकर उससे मारपीट करने लगे। फिर उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया। सीढ़ियों से गिरने के कारण वह बेहोश हो गई और 2 दिन बाद अब उसे होश आया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments