लुटेरी दुल्हन से परेशान पति ने किया सुसाइड

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर के इंद्रा कॉलोनी में लुटेरी दुल्हन से परेशान एक युवक ने देर रात सुसाइड कर लिया। जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। आखिर परेशान युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इलाज के दौरान देर रात युवक ने एमबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, गोर्वधन विलास पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है।

मृतक की दादी अंबा राठौड़ ने बताया कि मृतक सुमित के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सुमित नानी के साथ रहता ता। पिछले साल नवंबर में उसकी शादी तनुष्का नाम की लड़की के साथ हुई थी। शादी के एक महीने के बाद ही दोनों की बीच झगड़ा शुरू हो गया। तनुष्का घर छोड़कर चली गई। तनुष्का ने महिला थाने में सैनिक उर्फ सुमित के खिलाफ रिपोर्ट भी दी थी। हालांकि दोनो के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन महिला पांच लाख रूपए की मांग को लेकर मृतक को तंग रही थी।


गोवर्धनविलास थानाधिकारी ब्रदीलाल ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट में पत्नी तनुष्का पर आरोप लगाया कि शादी के एक महीने के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। उसके बाद महिला थाने में तनुष्का उर्फ भारती ने सैनिक सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया। इससे बाद से पेशे से ड्राइवर सुमित मानसिक तनाव में था। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के लिए तनुष्का ने जिन्हे अपने माता-पिता और भाई-बहन बताया वह सभी फर्जी थे। तनुष्का उर्फ भारती ने यह शादी लूट की नियत से की थी।

फेसबुक से दोनों के बीच हुई थी शादी
रिपोर्ट में बताया कि सैनिक सिंह और तनुष्का की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। सैनिक सिंह ने अपने परिजनों को बिना बताए तनुष्का से शादी कर ली। शादी का एक महीने तक घर पर पता नहीं चला। एक महीने बाद महिला थाने मे मामला दर्ज होने से परिजनों को शादी के बारे में पता चला।


चार शादियां कर चुकी हैं तनुष्का उर्फ भारती
पुलिस ने बताया कि सैनिक सिंह से शादी रचाने वाली तनुष्का उर्फ भारती पहले भी चार शादियां कर चुकी है। उसके एक 10 साल का बेटा भी हैं। पूर्व में हुई शादियों के बाद भी तनुष्का ने सभी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवा कर रूपए ऐंठे। तनुष्का सैनिक सिंह को महिला थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद से लगातार परेशान कर रही थी। जिससे वह परेशान हो चुका था।

जांच में सामने आया कि मृतक सुमित सोमवार को घर में अकेला था। नानी कहीं बाहर गई हुई थीं। देर शाम तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। सुमित घर में अचैत हालत में पड़ा था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments