किसान आंदोलन से लौट रही महिलाओं को डंपर ने रौंदा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रेवाड़ी (संस्कार सृजन) दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। किसान आंदोलन से वापस घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही 5 महिलाओं को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है।

दो घायलों में एक की हालत गंभीर
गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे पांचों महिलाओं को वापस पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचना था। इसके लिए वे फुटपाथ पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर उन्हें रौंद दिया। हादसे में छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं मेहर सिंह और गुरमेल (60) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे बहादुरगढ़ से रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार पाचों महिलाएं पंजाब की रहने वाली थीं। ये टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए आई थीं। इन्होंने अपना कैंप झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के पास बनाया था।


शिफ्ट खत्म होने के बाद लौट रही थीं
दरअसल, टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में बड़ी संख्या में पंजाब के लोग आए हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। किसान पंजाब से शिफ्टों में यहां आते हैं। एक जत्था कुछ दिन ठहरने के बाद चला जाता है, फिर दूसरा जत्था यहां पहुंचता है। हादसे का शिकार हुई बुजुर्ग महिलाएं भी कुछ दिन आंदोलन में शामिल होने के बाद पंजाब लौट रही थीं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments