सन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण महिलाएं को 10 प्रतिशत टिकिट दिलवाने की तैयारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने अपनी समस्त जिला इकाई अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को पत्र भेजकर उन महिलाओं की सूची मांगी है जो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। 

सन 2023 में राजस्थान सहित 11 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के पूर्व घोषित घोषणा पत्र के अनुसार, प्रकोष्ठ सभी राजनैतिक दलों से 10 प्रतिशत ब्राह्मण महिलाओं को टिकिट देने की मांग करेगा। इसके लिए  चुनाव लड़ने की इच्छुक, सक्रिय और जुझारू ब्राह्मण महिलाओं की सूची विधानसभा और जिलावार तैयार की जा रही हैं। जो भी बहिने विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है, उनके बॉयोडाटा और फ़ोटो प्रदेश कार्यालय में मांगी गई है।  प्रकोष्ठ सभी राजनैतिक दलों  पर 10 प्रतिशत ब्राह्मण महिलाओं को टिकिट देने का दबाब बनाएगा और जो महिलाएं निर्दलीय  चुनाव लड़ने में सक्षम होगी  महिला प्रकोष्ठ उनकी पूरी मदद करेगा। 


महिला प्रकोष्ठ का मानना है कि ब्राह्मण जाति को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनैतिक अधिकार दिलवाने के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मण महिलाएं राजनीति में आएं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा टिकिट मिले।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments