जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं (संस्कार सृजन) जयपुर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है | थाना गोविन्दगढ के गांव ढोढसर में पति द्वारा अपनी पत्नि पर किये गये जानलेवा हमले के प्रकरण मे फरार मुल्जिम को 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | मुल्जिम ने चाकू से अपनी पत्नि के पेट,गले व सिर पर ताबड तोड वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था |
जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शकंरदत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना गोविन्दगढ के गाव ढोढसर मे कल हुई सनसनी खेज घटना जिसमे पति द्वारा अपनी पत्नि की हत्या करने के इरादे से उसपर चाकू से ताबड तोड वार कर गम्भीर रूप से घायल करने की घटना घटित हाने पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए, घटना के अनुसंधान एवं फरार अभियुक्त तौफीक पुत्र रियाज अहमद जाति मुसलमान निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी हेतु अत्ति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धर्मेन्द्र यादव आर.पी.एस. व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण संदीप सारस्वत आर.पी.एस. के सुपरविजन में विक्रान्त शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण के नेतृत्व में थाना गोविन्दगढ से एक विषेष टीम गठीत की गई। टीम द्वारा अथक प्रयास से आसूचना संकलन व विषेश साईबर तकनीक का उपयोग कर मात्र 24 घण्टे के भीतर फरार अभियुक्त तौफीक को गिरफ्तार किया गया।
गोविन्दगढ उप अधीक्षक संदीप सारस्वत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यूको बैंक के पास एक युवती गम्भीर रूप से घायल है जिसे उसके पति द्वारा चाकू से वार कर घायल किया गया है जिसका पति मौके से फरार हो गया है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना गोविन्दगढ से थानाधिकारी विक्रान्त शर्मा मय जाप्ता के रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंचे | मौके पर गम्भीर रूप से घायल पीडिता को एम्बुलेंस की सहायता से सी.एच.सी. गोविन्दगढ रवाना किया गया। घटना की जानकारी की गई तो पता चला कि घायल महिला रूबिना पत्नि तौफीक जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी बनी जिला रायबरेली उत्तर प्रदेष अपने पति तौफीक के साथ करीब 10 दिन पूर्व गावं ढोढसर मे काम करने के लिए आये थे तथा एक किराये के मकान मे अपने दो छोटे बच्चो के साथ रह रहे थे। रूबिना होटल ढोढसर हवेली मे स्थित पार्लर मे काम करती थी तथा उसका पति तौफीक जो कि शराब पीने का आदि है मजदूरी करता था। दिन में करीब 1-1.30 बजे तौफीक द्वारा अपने किराये के रिहायशी मकान मे अपनी पत्नि की हत्या करने के ईरादे से उस पर चाकुओ से ताबड तोड वार किए तथा उसे मृत समझ कर घर मे बन्द कर वहा से भाग गया। रूबिना द्वारा मकान की गैलरी से चिल्लाने पर पासमे काम कर रही औरतों द्वारा आकर मकान को बाहर से खोला गया तो पीडिता द्वारा बाहर आकर लोगों को बताया गया जिस पर सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस थाना गोविन्दगढ पर घटना के अनुसंधान वफरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विषेष टीम गठित की गई। जिसमे विक्रान्त शर्मा पु.नि. थानाधिकारी थाना गोविन्दगढ, रामकरण हैड कानि.न. 420 थाना गोविन्दगढ, सांवरमल कानि.न. 1930 थाना गोविन्दगढ, सुभाषचन्द्र कानि.न. 751 थाना गोविन्दगढ, सुरेश कुमार कानि.न. 2088 थाना गोविन्दगढ, रमेशचन्द कानि.न. 1760 पुलिस थाना गोविन्दगढ, श्रीमति प्रेम देवी महिला कानि.न. 741 थाना गोविन्दगढ,मुकेश कुमार कानि.न. 1641 थाना गोविन्दगढ रहे |
पुलिस टीम द्वारा किये गए प्रयास :-
पुलिस टीम द्वारा घायल रूबिना को तुरन्त प्राथमिक उपचार हेतु सी.एच.सीगोविन्दगढ लेकर आया गया। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। घायल रूबिना के साथ ही उसकी दो मासूम बच्चियां जिनकी उम्र 6 वर्ष एवं 2 वर्ष भी थी | रूबिना की हालत गम्भीर होने के कारण डाॅक्टरर्स द्वारा उसे एस.एम.एस. जयपुर रैफर किया गया। चूंकि पीडिता रूबिना को कोई परिवारजन मौजूद नहीं होने के कारण थाना गोविन्दगढ से पिडीता के ईलाज, देखभाल एवं उसके मासूम बच्चो की देखभाल हेतु सुरेश कानि. व श्रीमति प्रेमदेवी महिला कानि. को पीडिता के साथ एस.एम.एस. अस्पताल जयपुर रवाना किया गया। पीडिता को एस.एम.एस. अस्पताल में एडमिट किये जाने पर पुलिस टीम द्वारा पीडिता के बच्चो को बाल कल्याण समिति गांधीनगर के शिशु ग्रह में देखभाल हेतु सुपुर्द किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण एफ.एस.एल.टीम द्वारा करवाया गया तत्पश्चात गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर आसूचना संकलन एवं साईबर तकनीक का प्रयोग कर मुल्जिम तौफीक पुत्र श्री रियाज अहमद जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी बनी जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय मे पेश कर रिमाण्ड हासिल किया गया।
टीम को ईनाम की घोषणा :-
जिला पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण द्वारा गठित टीम के द्वारा कियेगये कार्य की सराहना करते हुए होसला अफजाई हेतु कैश रिवार्ड मय प्रषंसा पत्र दिये जाने की घोषणा की हैं।






0 Comments