पति को सबक सिखाने के लिए लगाया करंट

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार न्यूज़)   राजस्थान के चूरू जिले में पति के शराब पीने और मारपीट करने से पत्नी इतनी परेशान हो गई कि उसने सबक सिखाने की ठान ली। उसे तड़पा-तड़पा कर मारने का प्लान बनाया। किस्मत अच्छी थी कि युवक बच गया। 12 अगस्त की देर रात शराब के नशे में युवक घर लौटा तो महिला ने पहले उसे खाना खिलाया। खाने में नशे की दवा मिलाई। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी ने बिजली के तारों से उसके हाथ-पैर बांध दिए। खुद के हाथों में प्लास्टिक की थैली पहन रखी थी। इसके बाद उसने पति को करंट के झटके दिए। झटकों से युवक की बेहोशी टूटी तो वह चिल्लाने लगा।



 वह दर्द से कराहने लगा। महिला को रहम आ गया और युवक की जान बची। ये मामला सरदारशहर तहसील के गांव अमरसर का है। पुलिस ने पति-पत्नी के बयान ले लिए हैं। पुलिस ने पति-पत्नी के बयान ले लिए हैं।पुलिस ने सुमन (27) के बयान ले लिए हैं। उसने अपने साथ हो रही ज्यादती की पूरी कहानी बयां की है। सुमन ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हुए हैं। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था। वह तंग आ गई थी। इसके बाद उसे सबक सिखाने की ठानी। दंपती के एक पांच साल का बेटा और एक बेटी है।

अस्पताल से सरदारशहर थाने को फोन आया। हेड कांस्टेबल संजय बसेर बीकानेर गए और पति का पर्चा बयान लिया। पर्चा बयान में पति ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने पत्नी सुमन के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments