मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक SMS अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटीन जारी किया। उन्होंने कहा- CM की एंजियोप्लास्टी सफल रही है। अब उनकी जांचें नॉर्मल हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद उन्हें 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सीएम को 2 से 3 दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है। वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।





राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ गया था। चेस्ट में दर्द व सांस में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ उन्हें तुरंत की SMS अस्पताल लेकर पहुंचा। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व SMS अस्पताल का प्रबंधन अलर्ट हो गया।

 अस्पताल में प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले से मौजूद अस्पताल प्राचार्य डॉक्टर सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कॉर्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञों ने उन्हें हैंडल किया। यहां जांच होने पर सामने आया कि उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद गहलोत को एसएमएस के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया।सीएम के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की SMS अस्पताल में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी हो गई है। अब सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। प्रदेशवासियों की दुआओं से मुख्यमंत्री जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments