स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रतिभा सम्मान समारोह एवम् वृक्षारोपण हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़)  स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि गौतम गुर्जरगौड़ ब्राह्मण विकास समिति चौमूं कि कार्यकारिणी के आह्वान पर  स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष पर स्वतन्त्रता के प्रतीक तिरंगे को  राष्ट्रगान के साथ याद करते हुए आज कागल्या हनुमान मंदिर परिसर, मोरीजा रोड, पुलिया के पास, चौमूं, जिला जयपुर, राजस्थान पर वृक्षारोपण एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


 जिसमे मुख्य अतिथि भीम जोशी , दिनेश कलवाडिया, ब्रजमोहन  काश्ल्या की उपस्थिति में समारोह का आयोजन महर्षि गौतम की विधि विधान से पूजा अर्चना एवम् आरती करके प्रारंभ किया गया, आए हुए मुख्य अतिथियो का स्वागत सत्कार के रूप में माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया गया।


समारोह में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य एवम योगदान देने वाले समाज बंधु / 10वी एवं 12वी 2021 के परीक्षा परिणाम में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के विद्यार्थियों  का एवम् क्रीड़ा क्षेत्र में जिला स्तर/राज्य स्तर/राष्ट्रीय स्तर पर विजेता  खिलाड़ी का /साहित्य/संगीत/कला/सामाजिक उत्थान/ नई सरकारी सेवा प्राप्ति/अन्य किसी क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाले का / समारोह में पधारे हुए सम्मानिया समाज बंधुओ का समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, नगद राशि, मेडल, ट्रॉफी एवम् पुरस्कार भेंट कर व्यक्तिगत रूप से समाज मंच पर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर समिति के संरक्षक गोवर्धन लाल उपाध्याय, अध्यक्ष रतन लाल चाष्टा, उपाध्यक्ष महेश डिडवानिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नलिन कलवाड़िया, महासचिव चंद्रप्रकाश कलवाड़िया, महामंत्री कैलाश कलवाडिया , कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल सिवाल, संगठन मंत्री विनोद कलवाड़िया,  प्रचार मंत्री रामावतार तिवारी, मीडिया सलाहकार बुद्धि प्रकाश उपाध्याय एवम युवा कार्यकर्ता  शिव कलवाडिया, अवदेश कल वाडिया ,सुनील कलवाडिया ,  अमन चाष्टा, एडवोकेट विष्णु कुमार उपाध्याय, आशीष डिडवानिया एवम् अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments