झाझरिया हार्डवेयर स्टोर अब हुआ झाझरिया जनरल स्टोर

 

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

रतननगर (संस्कार न्यूज़) रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर कस्बे के मुख्य बाजार में पुरानी नगरपालिका के सामने स्थित हार्डवेयर के क्षेत्र में कस्बे व आसपास के क्षेत्र में एक जाना पहचाना प्रतिष्ठान झाझरिया हार्डवेयर स्टोर अब झाझरिया जनरल स्टोर हो गया है।

झाझरिया जनरल स्टोर का उदघाटन चिमनाराम कटारिया के साथ पूर्व आयुर्वेद अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने  शुभ मुर्हुत में सुबह सवा दस बजे फीता काटकर किया।  परमेश्वर काछवाल ने पूजा अर्चना करवाई। संचालक संजय झाझरिया एवं तरूण व भव्य ने सभी आगतुंको का स्वागत किया। संचालक संजय झाझरिया ने पूर्व आयुर्वेद अधिकारी विनोद कुमार मिश्र व चिमनाराम कटारिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कनक व मैताली ने आये हुये अतिथियों का तिलकार्चन किया।

रक्षाबंधन के पर्व पर कस्बे की महिलाओं व नवयुवकों ने खूब खरिददारी की पूर्व पार्षद मदिना मनिहार, सुरेश प्रजापत, चेतन सैन, सीताराम मायल, धर्मपाल मायल, चेतन कटारिया, जेपी सैनी, मदन गौड़ आदि ग्राहकों ने सभी आईटम को अच्छा व बढिया क्वालिटी का बताया।

इस मौके पर मुकेश ढंढ, ईद्रचंद कटारिया, सुरेंद्र स्वामी, अब्दुल मजीद, नरेंद्रसिंह दैया, शिशुपाल सिंगोदिया, सुशील जोशी, थैलासर सरपंच प्रत्याशी नरेंद्रकुमार, लालमोहम्मद मनिहार, बिहारीलाल शीला, पूनम भार्गव, गोपी वाल्मिकि आदी मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments