दुर्गा वाहिनी संगठन की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

भीलवाड़ा (संस्कार न्यूज़) आसींद कस्बे में दुर्गा वाहिनी महिला मंडल की सदस्यो द्वारा रक्षाबंधन के पूर्व कस्बे के पुलिस थाना आसींद एवं बस स्टैंड स्थित पुलिस  चौकी पर पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर कस्बे की महिला सुरक्षा को लेकर अपील की | 

दुर्गा वाहिनी संगठन की जिला संयोजिका प्रीति साहू एवं यशोदा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शांति एवं प्रेम भावना से त्यौहार मनाने से है |


दुर्गा महिला मंडल की सदस्याओं में जिला संयोजिका प्रीति साहू, जसोदा कुमारी तेली, मनीषा दाधीच ,सुरभि टेलर, नीतू अरोड़ा, नीतू डांगी, खुशी चुंडावत ,प्रज्ञा लखारा, आरती वर्मा ,पूजा सेन, मोनिका सेन ,आयुषी टेलर ने आसींद पुलिस थाना परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के रक्षा सूत्र बांधे एवं बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर आसींद पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार मीणा आसींद सीआई महेंद्र सिंह शेखावत, समाजसेवी निर्मल मेहता एवं पुलिस कर्मियों के राखी बांधकर महिला सुरक्षा का वचन लिया |

इस दौरान दुर्गा वाहिनी मंडल की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के राखी बांध कर, मुंह मीठा करवा कर,तिलक लगाकर त्यौहार मनाया | पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीणा एवं सीआई महेंद्र सिंह शेखावत ने महिलाओं को पूर्ण आश्वासन देते हुए महिला सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया |

- रिपोर्ट : सांवर मल शर्मा


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments