कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) शहर के मोरीजा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  ‘सद्भावना दिवस’ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि आज हम जिस युवा भारत को देख रहे हैं वह कभी एक महान नेता का सपना हुआ करता था जिसने देश में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। युवा और कर्मठ नेता राजीव गांधी की आज जयंती है। राजीव गांधी ने अपने अल्पकाल के शासन में ही देश को ढेरों सपने दिखाए, जिनमें ज्यादातर सपने आज पूरे होते दिखाई दे रहे हैं।


इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नानकराम लांबा, संतोष कुमार सैनी, पार्षद अर्जुन लाल सैनी, अशोक कुमार रच्छौया, इमामुद्दीन कुरेशी, रमेश कुमार सैनी, आलम खां, हीरालाल जादम, भीम सिंह लांबा, जगदीश शेरावत, रामचंद्र भौमका, एमडी भदाला, कैलाश बुटोलिया, ओम भगत, सुभाष सैनी, विनोद कुमार आर्य, राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments