रालोपा नेता छुट्टन यादव ने गोविन्दगढ पंचायत समिति के प्रत्याशियों को बताई जीत की ट्रिक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) शहर के अमन टावर पर रालोपा कार्यालय में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने आज गोविन्दगढ पंचायत समिति के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक ली। जिसमे प्रत्याशियों को जीत की ट्रिक बताई |

बैठक को संबोधित करते हुए छुट्टन यादव ने कहा कि प्रत्याशी को अपने वार्ड में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की रणनीति बनानी चाहिए। व्यक्तिगत रूप से सभी मतदाताओं से जाकर मिलें। प्रत्येक कार्यकर्ता मन मैं कोई टीस नहीं पाले। पार्टी अपने संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का भविष्य में ध्यान रखेगी। दोनो पार्टियाँ किसानों एवं नौजवानों से झूठे वादे कर सत्ता में काबिज हुई है। अब समय आ गया है कि किसान व नौजवानों की पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता सभी वार्डो में रालोपा प्रत्याशी को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। 

चौमूँ विधानसभा के प्रभारी रामबाबू गोरा ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों ने गोविन्दगढ पंचायत समिति के वार्डों में जो प्रत्याशी पार्टी ने घोषित किए हैं उनसे फीडबैक लिया और जीत पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सभी प्रत्याशियों से उनके वार्ड में लडने वाले पार्टी के अन्य कार्यकर्ता को मनाने के प्रयास के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। 

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश घोसल्या, जिला संघठन महामंत्री बलदेव यादव, वार्ड न. 3 प्रत्याशी कोयली देवी, वार्ड न. 5 सीता देवी, वार्ड न. 6 से हंसा देवी, वार्ड न. 7 से शैतान मल यादव, वार्ड न. 8 से अर्जुन पण्डित, वार्ड न. 9 से सुरेश जाट, वार्ड न. 10 से जिज्ञासा रैगर, वार्ड न. 12 पूजा देवी  धानका, वार्ड न. 13 विजय वर्मा, वार्ड न. 14 शिम्भू यादव, वार्ड न. 19 अनोखी देवी, वार्ड न. 20 पूनम शर्मा, वार्ड न. 21 रामकरण यादव, वार्ड न. 26 सोहन सबलानिया, वार्ड न. 27 गुड्डी यादव, वार्ड न. 31 महेन्द्र शर्मा सहित रालोपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments