चूरू में हुई क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की बैठक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चुरू (संस्कार न्यूज़) श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की एक बैठक श्री बणीर राजपूत छात्रावास चूरू में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए रेवंतसिंह पाटोदा ने कहा कि राजपूत के रूप में जिंदा रहने के लिए रजपूती जरूरी है। उन्होंने कहा कि संघ रजपूती वाली पढ़ाई पढ़ाता है। पाटोदा ने कहा कि समाज व राजनीति में समन्वय हो। 

यशवर्द्धन सिंह झरली ने बैठक में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन गठन की आवश्यकता व उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी समाजों के लोगों को साथ लें। फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे  कार्यों की जानकारी दी गई। 

मातुसिंह मानपुरा ने कहा कि समाज को जागरूक होना होगा। झूठ के सहारे शहर व गांवों के संस्थापक बनाने का काम हो रहा है। बैठक के दौरान चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, तारानगर, राजगढ़, बीदासर, सरदारशहर आदि स्थानों पर आगामी योजनाओं हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

इस मौके पर एडवोकेट प्रताप सिंह शेखावत, श्रवण सिंह बगड़ी, देवेन्द्र सिंह सहनाली, नरेन्द्र सिंह दांदू, प्रदीप सिंह ख्याली, धन्ने सिंह राठौड़, सुगन सिंह लादडिया, गजेन्द्र सिंह कोटवाद, वीरपाल सिंह राजवी, जितेन्द्र राठौड़, रविन्द्र सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, आदित्य सिंह,  प्रदीप राठौड़, जितेन्द्र सिंह बीराण, अजयसिंह, जयसिंह आदि मौजूद थे। इससे पहले राजेन्द्र सिंह ने प्रार्थना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात सभी ने अपना परिचय दिया। परिचय सत्र के बाद रेवंतसिंह पाटोदा ने विधिवत रूप से कार्यक्रम को गति प्रदान की।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments