मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बिगड़ी तबीयत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

भोपाल (संस्कार न्यूज़)  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उनका आज विदिशा दौरा रद्द हो गया है। उनको गले में खराश की शिकायत है। बोलने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री का आज कुरवई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था।



सीएम हाउस के सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री को दो दिन से बोलने के दौरान गले में तकलीफ हो रही थी, लेकिन सोमवार को रवींद्र भवन में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में ज्यादा परेशानी होने लगी। डॉक्टर ने जांच कर उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री को तय कार्यक्रम के अनुसार विदिशा के कुरवई, सिरावद और बिशनपुर बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए दोपहर 1:30 बजे रवाना होना था।


 मुख्यमंत्री ने देर शाम होने वाली मुलाकातों को भी टाल दिया है।सावन माह के चौथे सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजन पुजारी प्रदीप गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया। साधना सिंह ने महाकाल से मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की है।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments