एक महिला की कहानी ऐसी भी .....!!!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) जयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला को जयपुर से काम दिलाने का झांसा देकर कश्मीर ले गए। वहां पर उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया गया। इतना ही नहीं महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट कर लंबे समय तक दुष्कर्म करते रहे। इससे महिला गर्भवती हो गई। उसने एक बेटी को जन्म दिया। उसके साथ मारपीट करते थे और खाने के लिए भी नहीं देते थे। महिला ने शाहिद, आमिर, हुसैन, विस्मिल्लाह, फिरदोश व काजी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए जयपुर के प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रताप नगर थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराए जाएगें।



कश्मीर ले जाकर कराया धर्मपरिवर्तन

प्रतापनगर इलाके में रहने वाली 25 साल की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह शादीशुदा है और पति के साथ प्रतापनगर में रह रही थी। उसका एक बेटा भी है। इस दौरान उसकी पहचान शाहिद व अन्य लोगों से हुई। उन्होंने उसे अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया। उसने मना कर दिया। उसे कहा कि हम तुम्हे अपने साथ ले चलते है। वहां पर अच्छा काम मिलेगा और पैसे भी खूब मिलेंगे। इससे तुम्हारा जीवन सुधर जाएगा। महिला उनके झांसे में आ गई। वे महिला को अपने साथ लेकर चले गए। महिला ने उनसे पूछा कि वे कहां ले जा रहे हैं। तब उन्होंने कुछ नहीं बताया। वे उसे कश्मीर में लेकर पहुंच गए। वहां पर ले जाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। काम दिलाने का झांसा देकर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया।

बेटे को मारने की धमकी देकर करने लगे दुष्कर्म 

महिला ने बताया कि वहां पर उसे कोई काम नहीं दिलाया। बल्कि उसे भाग जाने के डर से कमरे में ही बंद करके रखते थे। उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। उसने मना किया उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी डाली। वह काफी परेशान हो चुकी थी। अब उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करते रहे। मना करने पर मारपीट करते थे। उसके साथ लंबे समय तक रेप करते रहे। वह बदहवाश स्थिति में कमरे में ही पड़ी रहती थी। यहां तक कि उसे खाना-पीना भी नहीं देते थे।

एक बेटी को भी दिया जन्म 

महिला ने कई बार वहां से निकलकर भाग जाने का प्रयास किया। पकड़े जाने पर उसे कमरे में बंद कर देते थे और मारते-पीटते थे। बार-बार दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई। उसका कही इलाज भी नहीं कराया। उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने पर उसके साथ मारपीट करते रहे। यहां तक उसे खाना भी नहीं देते थे। बेरहमी से मारते-पीटते थे। किसी तरह से महिला वहां से बचते हुए निकल कर वापस जयपुर आ गई। उसने प्रतापनगर पुलिस को आप बीती बताई। कोर्ट से इस्तगासा के जरिए महिला ने शाहिद, आमिर, हुसैन, विस्मिल्लाह, फिरदोश व काजी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments