मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना शुरू करने पर पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री किसान मित्र उर्जा योजना का शुभारंभ करने पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने आभार व्यक्त किया। 

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा किसानों के बारे में सोचते हैं | फसल बीमा योजनाओं में किसानों को क्लेम दिलाए हैं | मुख्यमंत्री चाहते हैं की किसान परेशान नहीं होना चाहिए, किसानों के लिए बिजली दर नहीं बढ़ाने का फैसला किया, भाजपा सरकार ने जाते-जाते छूट देने की बात की थी, लेकिन कोई वित्तीय प्रबंधन तय नहीं किया था ,उसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी। नई योजना बनी,10 एचपी के कनेक्शन वालों का पैसा नहीं लगेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को किसानों की दुआएं लगेगी। किसान परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे बात नहीं कर रहे, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोई भेदभाव नहीं किया। किसानों को हमेशा भारत का अन्नदाता समझा है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments