देवथला में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) ग्राम देवथला के पंचायत परिसर में आज राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में ग्रामीण महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वंय सहायता समुहों के गठन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य हनुमान सहाय दुसाद ने की।

हनुमान सहाय दुसाद ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का  गठन आवश्यक है और देवथला ग्रांम पंचायत की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है | उसका लाभ सभी महिलाओं को अवश्य उठाना चाहिए |

ये भी पढ़ें - पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के धुंआधार दौरों से चर्चाओं का माहौल गर्म

परिषद की ओर से सरोज मराठा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रयासरत है | संस्था द्वारा ग्राम में लगातार तीस जून तक महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्वयं सहायता समूहों के गठन को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस दौरान संस्था की ओर से ममता देवी, आशा देवी भी मौजूद रही।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments