वृक्षारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस माल खाना परिसर में पीपल का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ एसआई राम शरण मीणा द्वारा पंडित रविंद्र आचार्य के  वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया |

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य निधि है | पर्यावरण का संवर्धन एवं संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है  | 

चौमू तहसील अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि अपने पर्यावरण की पहली कड़ी आप है, इसे सुरक्षित रखने का प्रथम प्रयास भी आपके हाथ में है | सिर्फ एक पेड़  10 लोगों के लायक ऑक्सीजन साल भर में दे देता है  | इसलिए सांसों का महत्व समझते हुए हम सब को प्रतिवर्ष एक पेड़ प्रति व्यक्ति अवश्य लगाना चाहिए |

इस अवसर पर कांस्टेबल हजारी  लाल, सावित्री,  हंसा, रामचंद्र सुंडा, आशीष शर्मा सहित संस्था पदाधिकारी उपस्थित रहे |


sanskarnews.page @ powerd by "Sanskar Srijan" Hindi News Paper.


किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments