कोर ग्रुप ने की समीक्षा बैठक

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार न्यूज़) नीमकाथाना क्षेत्र के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र गुहाला में स्थानीय स्तरीय कोर ग्रुप कमेटी अध्यक्ष मदनलाल वर्मा द्वारा कोविड-19 (कोरोना वायरस संक्रमण) बचाव व राहत कार्यों दौरान अब तक हुए सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर  समीक्षा की गई। 

इसके साथ ही क्षेत्र में वर्तमान समय में चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्यो को राज्यादेशानुसार अनवरत जारी रखने का विचार रखा।

क्षेत्र में मनरेगा कार्य शुरू होने पर बीएलओ महेन्द्रसिंह कटारिया ने सभी नरेगा कर्मियों को कार्य स्थल पर मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने व दो गज दूरी नियमों की पालना करवाने की बात कही।

ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह गजराज ने मनरेगा कार्य स्थल पर जाकर नरेगा कर्मियों द्वारा सरकारी एडवाइजरी पालना करने के साथ  मास्क व सेनेटाइजर उपयोग अनिवार्य रूप से करने की जानकारी दी।

इस दौरान स्थानीय पुलिस चौकी  प्रभारी सुण्डाराम कटारिया ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर सख्ताई बरतने व रोको-टोको अभियान सुचारू रूप से जारी रखने के साथ आमजन से सहयोग की अपील की। जनप्रतिनिधि ग्राम मुखिया सुनीता देवी,पंचायत समिति सदस्य चौथमल सैनी एवं पंचायत कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments