साउथ के इस सुपरस्टार ने फीस के मामले में रजनीकान्त को पछाड़ा

  जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार न्यूज़) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म​ 22 जून, 1974 को चेन्नई में हुआ था। आज विजय अपनी फैमिली और फैंस के साथ अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वो एक अभिनेता होने के साथ-साथ डांसर और सिंगर भी हैं। विजय ने अपने करियर में तमिल के अलावा कई दूसरी भारतीय भाषाओं में फिल्मों में भी काम किया है। अबतक विजय ने करीब 64 फिल्मों में काम किया है। उन्हें इनकम के आधार पर कई बार फोर्ब्स इंडिया 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह मिली है। 

थलापति विजय

हाई पेड एक्टर्स में शामिल

विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी ज्यादा फिस चार्ज करते हैं। विजय ने फिल्म 'बीस्ट' (थालापति 65) के लिए उन्हें 100 करोड़ में साइन किया गया। उन्होंने फीस के मामले में सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने फिल्म 'दरबार' के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

थालापति विजय फिल्मों के अलावा कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन भी करते हैं। खबरों की मानें तो वह फिल्मों से अगल हर साल विज्ञापनों से करीब 10 करोड़ कमाते हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक विजय की सालाना आय 2019 से 100-120 करोड़ के आस-पास हैं। इनमें फिल्मों से लेकर विज्ञापनों से होने वाली आय शामिल है।

यह भी पढें - बॉलीवुड का सुपर विलन मतलब अमरीश पुरी

विजय का चेन्नई में एक आलीशान बंगला है। उनके इस घर में सारी सुख सुविधाओं मौजूद हैं। विजय की कुल संपत्ति 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 410 करोड़ रुपये है। उन्होंने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की। कपल के एक बेटा और एक बेटी हैं।

आगामी फिल्म का पोस्टर किया रिलीज

विजय ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। विजय ने अपनी आगामी फिल्म का नाम और उसका पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का नाम 'बीस्ट' होगा। फिल्म का पोस्टर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म के पोस्टर में विजय हाथ में मशीन गन पकड़े हुए टफ लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन  कर रहे हैं और वो ही इस फिल्म के लेखक भी हैं।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments