पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर किसान मोर्चा का वर्चुअल संवाद

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार न्यूज़) पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा को लेकर मोदी सरकार के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चोधरी ने भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों ,प्रदेश भर के मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओ से वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित किया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से मोर्चा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ को पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के द्वारा करवाई जा रही  हिंसा आक्रोश जताते हुए वहां के कार्यकर्ताओ के साथ अन्याय के विरुद्ध कंधे से कंधा मिलाने का आह्वान किया।

मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने वर्चुअल संवाद मे कहा कि भाजपा की पहली  प्राथमिकता देश प्रेम है ,बंगाल में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है।इससे बोखला कर ममता सरकार के गुडे आए दिन भाजपा ओर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओ की हत्या कर रहे है।

मोर्चा प्रदेश मंत्री जगदीश गुड्डू सैनी ने बताया कि वर्चुअल संवाद बैठक में मोर्चा के राजस्थान भर से 500 कार्यकर्ता शामिल हुए एवम कार्यकर्ताओ ने बंगाल हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय सरकार को ममता सरकार के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की बात कही।


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments