शनि जयंती पर 148 साल बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, बरतें ये सावधानी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) 148 वर्ष के बाद शनि जयंती के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है | शनि जयंती के दिन 10 जून को सूर्य और शनि का अद्भुत योग बनेगा |

 

इस दिन लगने वाला ग्रहण भारत देश में दिखाई नहीं देगा | ऐसे में इसका सूत्र कालवी मान्य नहीं होगा और ना ही राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा | ग्रहण दोपहर 1:42 से आरंभ होकर 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा |

ग्रहण के दौरान घर से बाहर ना निकले |

  

अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य  ने बताया कि सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, उत्तर- पूर्वी कनाडा, उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा | शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिन राशियों में चल रही है, उनके पास शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अच्छा मौका है |

शनि को प्रसन्न करने के लिए बेजुबान पक्षियों, जीव - जंतुओं की सेवा करें | पक्षियों के लिए परिंडे लगाएं, गायों को हरा चारा खिलाएं, कबूतरों को अनाज देवें, गरीबों की मदद करें | शनि अमावस्या के दिन पानी का दान अवश्य करें | हनुमान चालीसा का पाठ करें |


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments