युवराज ने बताया टी-20 विश्व कप 2007 में 6 छक्के लगाने पर कैसा था धोनी का रिएक्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

स्पोर्ट्स डेस्क (संस्कार न्यूज़) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह को मैच विजेता खिलाड़ी माना गया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान टीम इंडिया को ऐसे कई मैच जिताए, जिनमें भारत की हार तय थी। 

साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचा था। इस मैच के दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर सनसनी फैला दी। अब कई साल बाद युवी ने अपने उस प्रदर्शन को याद करते हुए एमएस धोनी के रिएक्शन पर बात की है। 

युवराज सिंह जब स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर छक्के लगा रहे थे तो उस समय टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी नॉन स्ट्राइक पर थे। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए महत्वपूर्ण था।

एमएस धोनी के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, जब मैंने एक ओवर में 6 छक्के लगाए उसके बाद माही काफी खुश थे। उन्होंने आगे कहा मेरा विचार है कि महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रसन्न थे।

युवराज के मुताबिक, यदि आप टीम के कप्तान हैं और उसी टीम का कोई बल्लेबाज एक ओवर में 6 छक्के लगा रहा है तो खुश होना लाजिमी है। ये करो या मरो वाल मैच था जिसे हर हाल में जीतना था।

युवी ने कहा, धोनी नॉन स्ट्राइक पर थे और लेकिन वह एक बहुत ही शानदार पारी के गवाह बने। क्योंकि उन्होंने अपनी बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक की ब्लॉकबस्टर पारी देखी थी। युवराज ने इस मुकाबले में महज 12 गेंदों अर्धशतक पूरा किया था। 

युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की पहली गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। जबकि दूसरा छक्का बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से। वहीं तीसरा छक्का लॉन्ग ऑफ के ऊपर से, चौथा छक्का फुल टॉस गेंद पर डीप प्वाइंट के ऊपर से। इस दौरान उन्होंने पांचवां छक्का स्क्वायर लेग के ऊपर से जड़ा। जबकि छठा और आखिरी छक्का लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाया था।

इसके बाद युवराज सिंह दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने का करिश्मा किया था। 


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157


Post a Comment

0 Comments