अब एक से दूसरे राज्य जाने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी नहीं

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

हम सब मिलकर ऑक्सीजन,बेड,इंजेक्शन और वेंटीलेटर दिलाएं !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार न्यूज़) देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए केस कम हो रहे हैं। इस वजह से केंद्र सरकार ने नियमों में छूट देना शुरू कर दिया है। सरकार ने मंगलवार को टेस्टिंग से जुड़ी शर्तों में कुछ बदलाव किए।

इसके मुताबिक, अब एक से दूसरे राज्य में जाने से पहले RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा। मामले बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में अपने यहां आने के लिए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी थी। इसके अलावा नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर मरीज को 5 दिन से बुखार नहीं है तो उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने से पहले भी RT-PCR टेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी।

महाराष्ट्र और यूपी समेत 18 राज्यों में केस घटे
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना की स्थिति की भी जानकारी दी। इसके मुताबिक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में रोज मिल रहे नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

हालांकि, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, असम, जम्मू-कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में केस में बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखाई दे रहा है।

देश में पॉजिटिविटी रेट 21%
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 13 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 6 राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच और 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस है। देश में इस समय पॉजिटिविटी रेट 21% है। 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा है। गोवा में यह सबसे ज्यादा 49.6% है। पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान में पॉजिटिविटी 30% से ज्यादा है। 6 राज्यों में यह रेट 5 से 15% है। सिर्फ 4 राज्यों में 5% से कम लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

ICMR के DG डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि 30 अप्रैल को देश में 19.45 लाख टेस्ट किए गए। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की इजाजत है। इसके लिए किसी से मान्यता लेने की जरूरत नहीं है। घर में टेस्ट के उपायों का पता लगाया जा रहा है।

PM मोदी का ब्रिटेन दौरा रद्द
कोरोना से देश में बने खराब हालात की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रिटेन दौरा रद्द हो गया है। उन्हें वहां G-7 समिट में शामिल होना था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि PM मोदी को इस समिट के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से खास तौर पर बुलावा भेजा गया था। कोरोना से बने हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।

24 घंटे में 3.29 लाख संक्रमित मिले
सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे।

यह भी राहत की खबर है कि सोमवार को मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस में 30,412 की कमी हुई। इससे पहले 9 मार्च को एक्टिव केस में 2909 की कमी हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.29 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,877
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.55 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.29 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.90 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.50 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.10 लाख

कोरोना से मौत का आंकड़ा 2.5 लाख पार
भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2.5 लाख पार कर चुका है। देश में कोरोना से 12 मार्च 2020 को पहली मौत दर्ज हुई थी। उसके बाद 50 हजार का आंकड़ा पार करने में 156 दिन लगे थे। लेकिन आखिरी 50 हजार लोगों की मौत में महज 13 दिन में हो गई है। भारत में कोरोना से हुई मौतों में करीब 30.82% मामले महाराष्ट्र के हैं। दिल्ली की हिस्सेदारी 7.86%, कर्नाटक की 7.63%, उत्तर प्रदेश की 6.28% और तमिलनाडु की 6.36% है। बाकी 41.05% में अन्य सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments