भाजपा महिला मोर्चा ने सेनेटरी पैड वितरित कर मनाया "माहवारी स्वच्छता दिवस"

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

हम सब मिलकर ऑक्सीजन,बेड,इंजेक्शन और वेंटीलेटर दिलाएं !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) माहवारी स्वच्छता दिवस पर आज विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में विधायक रामलाल शर्मा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने "द एलिट संस्थान" के सहयोग से  महिला मोर्चा चौमूँ अध्यक्ष सुमन सैनी के नेतृत्व में घर - घर जाकर प्लास्टिक रहित सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की टीम को सुभाष सर्किल स्थित विधायक निवास से रवाना किया।

चौमूँ शहर में महिला मोर्चा की टीम द्वारा वार्डो में घर-घर जाकर और चौमूँ पुलिस थाने में कार्यरत लेडीज पुलिसकर्मियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा द एलिट संस्थान अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने महिलाओ को पेड यूज करने तथा इसके सही तरीके से निस्तारण करने और इको फ्रेंडली पेड यूज करने के लिए जानकारी दी। इस प्रकार प्लास्टिक रहित इको फ्रेंडली पेड का वितरण कर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महावारी स्वछता दिवस मनाया गया।

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी, महामंत्री वंदना दीक्षित, सना खान, उपाध्यक्ष ममता कुमावत आदि उपस्थित रहे।


sanskarnews.page @ powerd by "Sanskar Srijan" Hindi News Paper.

किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments