सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह कल

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालसू (संस्कार न्यूज़) सर्व ब्राह्मण महासभा जालसू के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह कल 10 बजे गोपीराम सरजू देवी फार्म हाउस जालसू पर कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ आयोजित होगा |

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा एवं  संयोजक  बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि समारोह में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ,चोमू विधायक रामलाल शर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रशांत शर्मा, आईएएस अधिकारी गोविंद पारीक, गोविंदगढ़ डीएसपी संदीप सारस्वत ,समता आंदोलन  के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संदीप शर्मा, चोमू नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा सहित  समाज के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य बंधु शिरकत करेंगे |

तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा एवं  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिंबू दयाल शर्मा ने बताया की समारोह में जालसू पंचायत समिति परिक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों -वार्ड पंच, सरपंच, दुग्ध डेयरी अध्यक्ष, सहकारी समिति अध्यक्ष तथा  सरकारी सेवा में नवनियुक्त विप्र बंधुओं का अभिनंदन किया जाएगा |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments