शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया विभिन्न सम्मानों से सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार न्यूज़) शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया नीमकाथाना, राजस्थान को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु अखिल भारतीय कवि मंच सहित देश के विभिन्न प्रांतों की साहित्य संगम संस्थानों की इकाइयों द्वारा इस माह  सम्मानित किया गया है।


वाह वाह क्या बात है अखिल भारतीय कवि मंच मध्यप्रदेश द्वारा काव्य माणिक सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान रंग पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन रंगोत्सव में उत्कृष्ट काव्य पाठ करने पर सम्मान में भेंट किया गया।

 देश की विभिन्न साहित्य संगम संस्थानों द्वारा उत्कृष्ट काव्य लेखन व शिक्षा साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी प्रांतों के नवांकुर/नवोदित कवियों, लेखकों का समय समय पर सम्मान किया जाता है।

इसी श्रृंखला में शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को कलम बोलती है मंच द्वारा काव्य श्री सम्मान, उड़ीसा से रंग श्री, झारखंड से रंगीला रंगरेज, उत्तरप्रदेश से फाग मधुप्रसाद, गुजरात से इंद्र धनुष काव्य गौरव, बिहार से हास्य सुरभि एवं पश्चिमी बंगाल सहित हरियाणा इकाई द्वारा श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से नवाजा गया है।

कटारिया को इन राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के लिए देश की विभिन्न संस्थाओं के रचनाकारों द्वारा बधाइयां मिल रही हैं।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments