भाजपा द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी चौमूं विधानसभा की मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विधायक रामलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति को जन जन तक पहुँचाने का काम करे।

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा द्वारा आने वाले कार्यक्रमों जिनमें 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस, 14 अप्रैल संविधान निर्माता भारत रत्न महापुरुष बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती, निधि समर्पण कार्यक्रम, 6 अप्रैल से 20 अप्रैल आदि पर चर्चा की। 

साथ ही प्रदेश में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाने के लिए जागरूक करें और अपने अपने बूथ पर कार्यकर्ता कोरोना टीकाकरण अभियान से जुड़कर लोगों में जागरूकता लाने का काम करें। जिससे कोरोना वायरस की दूसरी लहर को समय रहते रोका जा सके।

इस मौके पर भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, मंडल प्रभारी कानाराम खोवाल, पवन व्यास, राजवीर यादव, श्याम सिंह राठौड़, रामावतार कुलदीप, मगन सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments