फिर से शुरू हो रही है रामायण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार न्यूज़) कोरोना महामारी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक स्टार्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वहीं देश में एक बार लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। ऐसे में एक बार फिर से पिछले साल की तरह ही रामानंद सागर की 'रामायण' प्रसारित किया जाएगा। पिछले साल लॉकडाउन के समय 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे  कई 80 और 90 के दशक के सीरियल का  प्रसारण किया गया था। वहीं 'रामायण' ने तो टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। वहीं अब 'रामायण' के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये है कि एक बार फिर से 'रामायण' का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। 

रामानंद सागर की 'रामायण' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। जी हां, 'रामायण' फिर से शुरू किया जा रहा है। इसे स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे प्रसारण किया जा रहा है। अब एक बार फिर से दर्शक इसका पूरा आनंद उठा सकेंगे। वहीं दर्शक अपने भगवान श्री राम के एक बार फिर से दर्शन कर पाएंगे। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद इनकी मांग उठ रही थी। वहीं इसी महीने 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार आ रहा है। वहीं ऐसे में इस सीरियल का शुरू होना दर्शको के लिए एक खास तोहफा है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस 'रामायण' में राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है। वहीं 'रामायण' ने घर-घर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments