चौमूं में कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) चौमू के पुरोहितों का मोहल्ला विवेकानंद पार्क में विश्व प्रसिद्ध गौ चिकित्सालय नागौर के परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कुशाल गिरी जी महाराज के सानिध्य में गौ रक्षार्थ होने वाले नानी बाई का मायरा व श्री गोपाल महायज्ञ में आज कलश यात्रा कार्यक्रम में 501 नारी शक्ति ने जो जोश दिखाया वह देखने लायक था |

हाथी, घोड़ा, पालकी, सहित बैंड बाजा के साथ मुख्य बाजार से होती हुई कलश यात्रा निकाली गई | मधुर भक्ति में भजनों की धुन पर बैंड के साथ - साथ नारी शक्ति ने अपने सिर पर कलश रखकर शोभा यात्रा का दृश्य प्रस्तुत किया | विशाल कलश यात्रा राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य गुरुदेव चंद्र प्रकाश शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित की जा रही है |

कलश यात्रा की पूर्णाहुति पांडाल में आकर संपन्न हुई | व्यासपीठ पर विराजमान होकर चंद्र प्रकाश शास्त्री ने नानी बाई को मायरो कथा का शुभारंभ किया | साथ ही यजमानों का सम्मान करते हुए एक साथ सामूहिक आरती कर  अंत में प्रसाद वितरण हुआ।

इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा ,पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी , श्याम सराफ, कैलाश कुमावत, रामअवतार पारीक, गोपाल, अभिषेक सैनी, जय किशन शौकील, ताराचंद कुमावत, रमाकांत तिवारी, निर्मल पारीक, सत्य प्रकाश पारीक, पूरण बाबा, कमल भातरा,  बजरंग सोनी, कैलाश तिवारी, आशुतोष, राजेश पारीक, संदीप कुमावत, अनिता कुमावत, ममता ,राधिका सैनी आदि ने शिरकत की |

गौरतलब है कि चोमू नगर में पहली बार प्रतिदिन 12:15 से नानी बाई को मायरो कथा सुनाई जाएगी |


 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments