अब शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की ही अनुमति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार के गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है | नई गाइड लाइन के अनुसार अब शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी | अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे | सभी शिक्षण संस्थान, लाइब्रेरी, कोचिंग बन्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं |

शहरों में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा | शाम 5 बजे सभी बाजार बंद हो जाएंगे | सरकारी दफ्तर भी रोजाना शाम 4 बजे बंद हो जाएंगे | 

50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्टोरेंट्स, क्लब खुलेंगे | सार्वजनिक परिवहन सेवा में भी क्षमता से आधे यात्री ही सफर करेंगे | सभी सामाजिक,धार्मिक और राजीनतिक आयोजन पर रोक लगा दी गयी है | यह गाइडलाइन 16 से 30 अप्रेल तक के लिए जारी की गई है ।

साथ ही प्रदेश वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की कड़ी पालना करनी होगी | 

                                

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments