महिला दिवस पर महिला पुलिस कोरोना योद्धाओं का सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण रक्षा संस्था के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष में चोमू थाना में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों का थाना इंचार्ज हेमराज गुर्जर, एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा के सानिध्य में सोल एवं दुपट्टा ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी हेमराज गुर्जर ने कहा कि मातृशक्ति त्याग तपस्या और बलिदान की मूर्ति  होती है, संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के समय पुलिस विभाग ने सामाजिक सरोकारों में एक नया आयाम स्थापित किया | 

महिला पुलिस कर्मियों ने अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की चिंता किए बिना राष्ट्रहित एवं जनता के प्रति अतुलनीय अनुकरणीय सेवाएं देकर  हमारी  सुरक्षा की | 

इस अवसर पर संस्था संयोजक महिपाल शर्मा संरक्षक राजेंद्र डागर, चोमू नगर अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, नगर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजीता शर्मा, एएसआई  क्रॉसथा , सावित्री देवी,  राजकुमारी,  नंची देवी, मिश्री देवी,  योगेश शर्मा सहित संस्था पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे | संस्था संयोजक महिपाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments