महाशिवरात्रि पर मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. पूरे देश भर के शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है | माहौल भक्तिमय हो चुका है |

चोमू तहसील के सामोद रोड नीमड़ी स्थित नीमडेश्वर महादेव मंदिर, महारकला स्थित मालेश्वर नाथ मंदिर और ईटावा भोपजी स्थित साईं मंदिर स्थित महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है | 

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं | सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं | भगवान शिव ऊर्जा और शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत हैं | कामना है कि सभी पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहे और उनके आशीर्वाद से सभी उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ते रहें |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments