नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

दिल्ली (संस्कार न्यूज़) स्वर्ण भारत परिवार " महिला सशक्तिकरण कल्याण बोर्ड"  द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया ''नारी शक्ति सम्मान'' की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं | कार्यक्रम आयोजक मण्डल में दिशा फाउंडेशन की मुखिया वन्दना शुक्ला स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराएंगी, चन्द्रकला चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रमुख चन्द्रकला गोठवाल सभी आगन्तुकों के स्वागत हेतु तैयार हैं | साथ ही ग्लोबल एम्बेसडर प्रतिभा मिश्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुम्बई से दिल्ली पहुंच रही हैं। सपोर्ट संस्था की मुखिया नवनीत कौर स्वयं कार्यक्रम को सफल बनाने को तैयार, कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में कार्य कर रहीं अमिता जैन अपनी टीम के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगी |

स्वर्ण भारत परिवार की मुख्य ट्रस्टी रोशनी लाल ने आस्ट्रेलिया से वीडियो संदेश के माध्यम से सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं । दयालु हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सीमा मिश्र लगातार कार्यक्रम पर नज़र बनाये हुए हैं । नवग्रह ग्रुप से डायरेक्टर गौरव जैन महिला स्वास्थ्य पर प्रकाश डालेंगे | एमएसएमई बोर्ड चैयरमैन इंद्रजीत घोष अंतर्राष्ट्रीय पटल पर महिलाएं व भारत की महिलाओं में हो रहे शोषण के निवारण  के लिए 101 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान दिया जायेगा | 

15 एम्बेसडर जो महिला एवं बाल विकास पर चल रहे कार्यक्रमो को अपने -अपने क्षेत्र में चलाएंगी उन्हें सेवानीति पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी | महिला शक्तिकरण व सामाजिक कार्यों में अद्भुत कार्यों हेतु 15 पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा ,जिनके नामों की घोषणा की गई | राष्ट्रीय बाल 2 बच्चो को बाल पुरुस्कार हेतु चयनित किया गया है । 

प्रमुख्य अतिथियों में सोनल मान सिंह एमपी, सामाजिक कार्यकर्ता राधिका चीमा , चेयरपर्सन महिला बोर्ड दिल्ली स्वाति मालीवाल अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु आनंद गिरी महाराज ,अंतर्राष्ट्रीय सुपर मॉडल इंका वर्मा, योग गुरु पण्डित हेमन्त गुरु महाराज व मारवाह स्टूडियो प्रमुख संदीप मारवाह, जीएसटी कमिश्नर राकेश शुक्ला, दिल्ली मेट्रो डीसीपी जितेंद्रमणि त्रिपाठी,चारु प्रज्ञा , यूनाइटेड किंगडम से भारत मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली एम्बेसडर डॉ परींन सोमानी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी तथा अन्य कई देशों के राजदूत महिला शशक्तिकरण पर अपने विचार रखेंगे ।

'' मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया'' स्वर्ण भारत परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 101 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसमें प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो, ट्रॉफी,मेंडल  सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए काम कर रही ग्यारह अति विशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड कॉउन्सिल की तरफ से इक्यावन हज़ार की सहयोग राशि भी दी जाएगी । 11 विशिष्ट पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा कार्यक्रम के दिन ही की जाएगी। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments