सिंह राशि और मीन राशी वाले रहे सचेत : पंडित रविंद्र आचार्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य  ने बताया कि सिंह राशि और मीन राशी वाले सचेत रहे | 

14 मार्च 2021 को सूर्य देव 18:03 बजे मीन राशि मे प्रवेश हुए हैं | सूर्य अपनी सिंह राशि से षडाष्टक 6/8 योग में, 30 दिन में कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर होगा |

सूर्य ग्रह जब मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो अधिक शुभ योग नहीं होता है ,क्योंकि वह अपनी स्वयं राशि यानी सिंह राशि से छठे घर में और आठवें घर में होते हैं । छठे घर को रोग शत्रु और कर्जे का घर कहा गया है और आठवें घर को गुप्त परेशानियों का भाव कहा गया है इसे मृत्यु स्थान भी कहा गया है । 

इसका दुष्प्रभाव मीन राशि और सिंह राशि वालों पर आता है और अधिकतर राजनेता , सरकारी अफसर और कर्मचारियों पर आता है , इसलिए अगले 30 दिन जब सूर्य मीन राशि में रहेंगे तो किसी बड़े नेता से जुड़े अशुभ सूचना के संदेश हैं | राजनीति में बड़े उलटफेर के आसार हैं | कई बार देशों के तख्ते पलट जाते हैं जब जब  सूर्य मीन राशि में आता है |   

पंडित रविंद्र आचार्य ने बताया यह सक्रांति शिक्षको ब्राह्मणों लेखको एवं पत्रकारों के लिए शुभ होगी | अनाज आदि रोजाना उपयोगी वस्तुओ के लिए मूल्य में वृद्धि होगी | राजनीतिक उथल-पुथल भी होगी | उत्तरी भारत में फसलों को नुकसान हो सकता है | भूकंप आएगा जनता के आक्रोश की भावना अधिक होगी |

इसके उपाय के लिए सूर्य और गुरु की आराधना  करनी चाहिए । हनुमान चालीसा का पाठ कर, दान -पुण्य करें |गाय को हरा चारा खिलाएं ,कबूतरों को हरे मूंग देवे |

नोट :- उपरोक्त दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments