सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालसू (संस्कार न्यूज़) सर्व ब्राह्मण महासभा जालसू के तत्वावधान में 4 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदगढ़ संदीप सारस्वत ने किया |

इस अवसर पर संदीप सारस्वत ने कहा कि सामाजिक आयोजनों से सामाजिक समरसता  में बढ़ोतरी होती है | हमें अधिकाधिक संख्या में  सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी करनी चाहिए |

जालसू तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा एवं संयोजक बनवारी लाल शर्मा  ने बताया कि सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जालसू पंचायत समिति परीक्षेत्र के विप्र समाज के जनप्रतिनिधियों एवं राजकीय सेवा में नवनियुक्त विप्र बंधुओं का अभिनंदन किया जाएगा |

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष  देव आनंद शर्मा, जालसू तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा, संरक्षक सांवरमल शर्मा, संयोजक बनवारी लाल शर्मा, चोमू तहसील अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा ,सरवन शर्मा, पूर्व पार्षद मुक्ति  लाल  शर्मा सहित विप्र बंधु उपस्थित थे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments