स्कूल के खेल मैदान में कांटेदार गोखरू ही गोखरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुरा के खेल मैदान का मामला 

विद्यालय के छात्र-छात्राएं कैसे खेले मैदान में

4 हजार रुपए में हुई थी खेल मैदान की हरी घास निलामी

जमवारामगढ़ (संस्कार न्यूज़) उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरासना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुरा के खेल मैदान में कांटेदार गोखरू ही गोखरू होने के कारण विद्यालय के नन्हे ,मुन्ने छात्र-छात्राएं खेल मैदान होने के बावजूद भी खेल नहीं खेल पा रहे हैं क्योंकि खेल मैदान में कांटेदार गोखरू ही गोखरू होने के कारण बालक बालिकाएं बिना चप्पल जूते पहने मैदान में चहल कदम नहीं कर सकते |

खेल छात्र-छात्राओं के जीवन का अहम अंग है | खेल खेलने से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है एवं अपने खेल की प्रतिभाओं को अच्छी तरह निखार सकते हैं । लेकिन विद्यालय में खेल मैदान होने के बावजूद भी बालक अपनी प्रतिभाओं को अच्छी तरह नहीं निखार पा रहे हैं। न ही उसका प्रदर्शन कर पा रहे हैं | सरकार हर विद्यालय में खेल मैदान तो आवंटित कर देती है, लेकिन उसको सही तरह से रखरखाव की कमी के कारण विद्यालय के खेल मैदानों में या तो कांटेदार बबूल , झाड़ियां ही झाड़ियां होती है या फिर कांटेदार गोखरू वर्षा के दिनों में उग जाते हैं | उनकी समय पर विद्यालय प्रशासन साफ - सफाई करवाएं तो बालक -बालिकाएं खेल मैदान में घूम सकते हैं, एवं खिलाड़ी अपना खेल का प्रदर्शन सही तरीके से कर सकते हैं । ये सब अनदेखी के कारण है ।

विद्यालय प्रशासन अगर सही समय पर खेल मैदान की साफ- सफाई का ध्यान रखते तो खिलाड़ी आराम से मैदान में खेल - खेल सकते हैं। सरकारी विद्यालयों में हर वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल प्रतियोगिताएं होती आ रही है। 

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में खेल मैदान तो सरकार द्वारा आवंटित है, लेकिन इसमें हमेशा झाड़ियां ही झाड़ियां व कांटेदार गोखरू होने के कारण गांव के बालक बालिकाएं नहीं खेल पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की विद्यालय के खेल मैदान की साफ -सफाई हो तब छात्र - छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का अच्छी तरह प्रदर्शन कर सकते हैं । बालकों के जीवन में खेलना जीवन का अहम अंग है। जिससे छात्रों का शारीरिक  सर्वांगीण विकास होता है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments