भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने विधायक रामलाल शर्मा का 51 किलो की माला पहनाकर जताया आभार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़)आज सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष जैतपुरा निवासी अर्जुन यादव ने भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा का 51 किलो की फूलों की माला एवं साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। 

इस मौके पर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही भारत में एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बाकी सभी पार्टियों में वंशवाद के आधार पर पद मिलते हैं। भाजपा में मेहनतकश कार्यकर्ताओं को हमेशा महत्व दिया जाता रहा है। भारतीय जनता पार्टी में संगठन को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और व्यक्ति के ऊपर संगठन को माना गया है। साथ ही विधायक रामलाल शर्मा ने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल चौधरी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अर्जुन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति पर चल कर संगठन को और मजबूत करेगा और विधायक रामलाल शर्मा को विश्वास दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व ने और आपने जो भरोसा एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया है है उसमें शत प्रतिशत कसौटी पर खरा उतरेंगे।

क्या आपने पढ़ा - Valentine's Day: अपने रिलेशनशिप को लेकर अनन्या पांडे ने बोली ये बड़ी बात

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल चौधरी , नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद ,निवर्तमान कृषि मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, भाजपा गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, चोमू नगर अध्यक्ष गजानंद कुमावत, युवा मोर्चा गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष एन. आर. गोरा, जाट समाज समिति अध्यक्ष चौमू आमेर पवन चोपड़ा, यादव युवा महासभा तहसील अध्यक्ष कैलाश यादव, अमरसर भाजपा मंडल प्रभारी अरविंद यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव, अभिषेक सोरेला, मोहन देवंदा, महेश यादव सामोद, भास्कर शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, शिवप्रसाद यादव, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश रोज, नगरपालिका पार्षद बाबुलाल यादव, गजेंद्र यादव ,संदीप शर्मा बाबुलाल सैनी ,पूर्व पार्षद मोहन यादव ओमप्रकाश दुसाद, प्रकाश हाटवाल, सुभाष यादव लोहरवाड़ा, बलदेव टांक, राजकुमार बराला, मनोज बराला,संदीप सिंह सिंगोद, मोहन जलुथरिया, नगर महामंत्री संदीप शर्मा, महेश सेरावत ,मुकेश शर्मा बांसा, श्रवण सैनीकमल कुड़ावत, जिला सयोंजक आईटी नितिन खंडेलवाल, अर्पित तंवर समेत सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments