भाजपा नगर महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा व भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें चार उपाध्यक्ष तीन महामंत्री व चार मंत्रियों की नियुक्ति की गई। जिसमे उपाध्यक्ष पद पर इंदिरा देवी गोयल, बबीता सैनी, ममता कुमावत, कोमल सैनी, महामंत्री पद पर आशा शर्मा, वंदना दीक्षित, सना खान, मंत्री पद पर निशा चौधरी, दिव्या सैनी, आशा प्रजापति, कौशल्या मीणा को नियुक्त किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत और महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी ने सभी पदाधिकारियों को दुपट्टा उढा़कर सम्मानित किया और एक दूसरे से परिचय करवाया।

इस मौके पर निवर्तमान जयपुर जिला देहात (उत्तर) उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, भाजपा नगर मंडल संगठन मंत्री चेतन सैनी, वार्ड 3 इकाई अध्यक्ष मदन गोरा, सुरेश गरेड, राजेन्द्र प्रजापति, राजेश कुमावत उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments