नेताजी बोस के आदर्शों से प्रेरणा ले युवा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी चौमू नगर मंडल द्वारा आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाई गई।  

निवर्तमान भाजपा जयपुर जिला देहात (उत्तर) उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज के युवाओं को नेताजी बोस के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने बताया कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रुप में मनाया है तथा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष राजेश चोपड़ा, सुरेश सोनी, सीएम खटीक, महेश सेरावत, नगर महामंत्री रामस्वरूप नासना, भाजपा नगर प्रवक्ता  मुकेश जांगिड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश योगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष एनआर गोरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाब लांबा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता कुमावत, महामंत्री आशा शर्मा, संगठन मंत्री चेतन सैनी, इकाई अध्यक्ष मदन गोरा, राकेश शर्मा, श्रवण सैनी, पार्षद बाबूलाल यादव, संदीप शर्मा, मातादीन अग्रवाल, बाबूलाल बिसनालिया, राहुल शर्मा, पूर्व पार्षद कुंदन सिंह शेखावत, दुलाराम यादव, प्रहलाद टेलर, राहुल बागड़ा, संदीप कुमावत, राजेंद्र प्रजापत, धर्मा जाट, अमन सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments