जागरूकता से ही उठाया जा सकता है योजनाओं का लाभ - सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) शासन की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं है ! मगर जानकारी व जागरूकता के अभाव में हम इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं ! अतः हमें  अधिकाधिक जागरूक होना चाहिए ! यह बात नगरपालिका सभागार चोमू में दंत पंत ठेगडी केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रमिक जागरूकता कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी ने कही | उन्होंने नगरपालिका स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र निर्माण की बात कही | जहां विभिन्न प्रकार के  प्रशिक्षण का आयोजन किया जा सके |


उपाध्यक्ष किरण राजकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच अनंतपुरा बद्रीनारायण परिहार ,पार्षद महेश कुमार मीणा, राजकुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए |

समापन सत्र में उपनिदेशक श्रम मंत्रालय डॉ पंकज रस्तोगी ने श्रमिकों को अपने उत्तरदायित्व समझ कर अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया | समुत्कर्ष युवा विकास  नवयुवक मंडल संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र से जुड़े पदाधिकारियों ने आगामी कार्य योजना के बारे में चर्चा की | नेहरू युवा केंद्र संगठन के शाषी निकाय सदस्य राजेंद्र सैन  ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर राम सिंह यादव, फूलचंद यादव, ममता शर्मा, सुनील कुमावत, पिंकी जांगिड़, पिंकी शर्मा ,किरण प्रजापत ,पलक वर्मा सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित थे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9929701157.

Post a Comment

0 Comments