नगर पालिका ईओ ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) चोमू नगरपालिका के ई ओ हाजी सलीम खान ने आज शाम 6 बजे चौमूं बस स्टैंड स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया |


निरीक्षण के दौरान जरूरतमंद लोग खाना खाते हुए दिखाई दिए | खाना - खाते हुए लोगों से खाने की गुणवत्ता  और शुल्क के बारे में पूछा तो संतुष्टि पूर्वक जवाब मिला | लाभार्थियों ने  खाने को स्वादिष्ट और अच्छा बताया |

इस दौरान  सहायक प्रशासनिक अधिकारी  छिगनलाल भी मौजूद रहे | गौरतलब है कि ई ओ हाजी सलीम खान  लगातार कोरोना काल में सतर्कता बरतते हुए  सेवा के कार्यों को  अंजाम दे रहे हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments