सादगी से मना कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमूं  (संस्कार न्यूज़ ) शहर के मोरीजा रोड पर कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा  कांग्रेस पार्टी के 136 वें  स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया।


 चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी व आधुनिक भारत का निर्माण किया है। कांग्रेस पार्टी की वर्तमान में सबसे बड़ी विशेषता सर्वधर्म समभाव है। कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

 

इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नानगराम लांबा, कृष्णकांत जोशी, नगर अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, राजकुमार शर्मा व अन्य प्रवक्ताओं ने बताया कि 1885 में कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस की इस यात्रा को 136 साल पूरे हो गए हैं। 

महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, पंडित मदन मोहन मालवीय, लाला राजपत राय, लोकमान्य तिलक, मोलाना आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सीराज गोपाल आचार्य, राजेंद्र प्रसाद और खान अब्बदुल गभार खान जैसे कांग्रेस नेताओं ने ना केवल भारतीय स्वाधिनता कानून को सत्याग्रह, असहयोग और दांडी नमक यात्रा जैसे अहिंसक आंदोलन से देश की आजादी का मार्गप्रशस्त किया, बल्कि अंग्रेजों से आजादी के बाद विकास की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए देश का संविधान तैयार करने और देश के एकीकरण में पंडित नेहरू और बाबा साबह अंबेडकर और सरदार पटेल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.

Post a Comment

0 Comments