महेन्द्र सिंह कटारिया ऊषा किरण एवं काव्य गौरव सम्मान से अलंकृत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 


सीकर (संस्कार न्यूज़) साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा हाल ही में संचालित हरियाणा इकाई के उद्घाटन समारोह में महेन्द्र सिंह कटारिया को ऑनलाइन काव्य पाठ के लिए ऊषा किरण सम्मान एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट अलंकरण हेतु वाह वाह क्या बात है अखिल भारतीय कवि मंच विदिशा, मध्यप्रदेश द्वारा काव्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया है।




इसी तरह गत सप्ताह में साहित्य संगम संस्थान उत्तरप्रदेश इकाई द्वारा अचल अहिवात सम्मान एवं उदय कमल साहित्य संगम जोधपुर, राजस्थान द्वारा प्रेम पुष्प सम्मान से सम्मानित गया है।


सीकर जिले के नीमकाथाना ब्लॉक के गुहाला निवासी शिक्षक, कवि एवं साहित्यकार महेन्द्र सिंह कटारिया ने बहुत ही कम समय में अनेक राष्ट्रीय तथा प्रान्तीय पुरस्कारों को अपने नाम कर लिया है। इनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार राय, साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र एवं सह अध्यक्ष कुमार रोहित रोज सहित अनेक साहित्यकारों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने बधाइयाँ भेंट की है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.





Post a Comment

0 Comments