क्लब में डांस कर आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 


बिहार (संस्कार न्यूज़ ) भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कई गाने हैं जो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही यह गाने सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज और मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे का एक गाना फिर से चर्चा में बना हुआ है। इतना ही नहीं उनका यह गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।




आम्रपाली दुबे के इस गाने का नाम ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला' है। उनका यह तीन साल पुराना गाना है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला'' गाने को आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में अभिनेत्री क्लब में जबरदस्त डांस करती हुई दिख रही हैं। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।



खबर बनाने तक ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला'' गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस धमाकेदार गाने को भोजपुरी के मशहूर गायक ओम झा और खुशबू जैन ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला'' गाने को नसीर जमाल और आसमा जमाल ने प्रोड्यूस किया है। 


आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट और शानदार जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। बात करें आम्रपाली दुबे की तो वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से संबंध रखती हैं। उन्होंने यूपी के भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया में आने का फैसला किया।


आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत साल 2014 में की थी। 2014 में उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। अब आम्रपाली दुबे भोजपुरी की टॉ़प एक्ट्रेस हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.





 


Post a Comment

0 Comments