प्रिया प्रकाश वारियर के नए वीडियो ने मचाई धूम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

मुम्बई (संस्कार न्यूज़ ) दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सामने आया है। प्रिया अपने आंख मारने वाले वीडियो से चर्चा में आई थीं, जिसमें उनकी अदाएं तो दिखी थीं अब प्रिया ने अपने प्रशंसकों को गायिकी से दीवाना बना दिया है।



सोशल मीडिया पर प्रिया का ये वीडियो छाया हुआ है जिसमें वे अपनी आवाज से लोगों को घायल करती दिखीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया है। प्रिया अपने दोस्त की शादी में पहुंची थीं जहां उन्होंने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ए दिल है मुश्किल है का गाना चन्ना मेरेया गुनगुनाती नजर आई हैं।



प्रिया प्रकाश के आस-पास उनके कई दोस्त नजर आ रहे हैं जो उन्हें चीयर करते हैं। वे भी उनके साथ गुनगुनाने लगते हैं। इस दौरान प्रिया प्रकाश ने मरून कलर की साड़ी पहनी है। जिसमें वे खूब जच रही हैं। उनके इस वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आए हैं।

प्रिया प्रकाश एक बेहतरीन गायिका हैं। वह पहले भी हिंदी गाने गाते हुए वीडियो साझा कर चुकी हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस वीडियो में प्रिया कर्ली बालों के साथ मॉडर्न लुक में हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो से रातों रात चर्चा में आई थीं। उनकी मलयालम फिल्म उरु अदार लव (Oru Adaar Love) का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में वह आंख मारती नजर आई थीं। लोगों को उनके हाव-भाव इतने अच्छे लगे कि हर कोई वीडियो क्लिप साझा करने लगा। बस फिर क्या था प्रिया रातों रात इंटरनेट स्टार बन गईं। 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



Post a Comment

0 Comments